Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi
| |

Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi

झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल के फायदे, नुकसान, सेवन विधि एवं सावधानियां

आजकल सभी लोग अपने पौरुष जीवन को आनंदपूर्वक जीना चाहतें है, लेकिन जिन्हें यौन सम्बंधित क्रिया में परेशानी होती है तो उन्हें जीवन में समस्या आती है उन्हें ग्लानी महसूस होती है। वह इसे ठीक करने के लिए बाजार से तरह तरह के दवाईयों का इस्तेमाल करते है कभी कभी इनके साइड इफेक्ट भी होने लगते है। इसका प्रमुख कारण है दवाई के बारें में अच्छे से जानकारी न होना और आयुर्वेदिक दवाओ का सेवन न करना। आईये आज हम झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल जो कि आयुर्वेदिक दवा है इसके फायदे (Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi), नुकसान, सेवन विधि एवं सावधानियो के बारे में जानते है।

झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल झंडू कंपनी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेदिक कैप्सूल है जो हर तरह कि सेक्सुअल संबंधित बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है । यह उन पुरुषों के लिए बनाया गया है जिनमें शारीरिक रूप से कमजोरी पाई जाती है। इसके फायदे भी काफी है।

झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल के फायदे  (Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi)

 

1. यौन शक्ति  में वृद्धि 

यह यौन शक्ति को बढाता है। जिनमें काम उत्तेजना कम है उसे ठीक करता है। यह बलवर्धक और वीर्य वर्धक आयुर्वेदिक औषधि है। इसलिए यह  प्राकृतिक रूप से बिना किसी साइड इफेक्ट के लंबे समय तक आपकी संभोग क्रिया को बरकरार रखने में सक्षम है।

इस दवा का यदि आप उचित अनुपात के साथ सेवन करते हैं आपको तो यह आपको तो आपको यौन संबंधित बीमारियों में बड़ा लाभकारी है

2. मांसपेशियां में वृद्धि 

अगर आप जिम जाते हैं या फिर कोई और मेहनत का काम करते हैं तो मांसपेशियां जो टूटती है और जल्दी रिकवर नहीं होती तो उन्हें रिकवर करके मांसपेशियों बनाने में झंडू विगोरेक्स काफी ज्यादा फायदा देती है।

आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी बढ़ाती है। अगर टेस्टोस्टेरोन लेवल आपका सही होगा तो मांसपेशियां भी बढ़ेंगे।

3. वीर्य वर्धक

जिनमें स्पर्म की कमी है, शुक्राणुओं की कमी है  इस दवा का  सेवन करने से वीर्य में वृद्धि होती है ।

कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जो स्त्री को देखते ही स्खलित हो जाते हैं।  उनमे वीर्य क्षमता अधिक नहीं होती ऐसे पुरुषों के लिए है यह लाभकारी है क्योंकि यहां वीर्य की मात्रा को बढ़ाता है।

4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी 

झंडू विगोरेक्स जोड़ों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर थकान या कमजोरी की वजह से आपके जोड़ों में दर्द उत्पन्न हो रहा है।

जोड़ों से कट कट की आवाज आती है। जिस वजह से आपका मूड खराब रहता है, आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो उस समस्या को भी झंडू विगोरेक्स दूर करता है। यह जोड़ों के दर्द को भी दूर करता है। इसमें शिलाजीत डाली जाती है जो कि जोड़ों के दर्द को दूर करने का बहुत ही कारगर नुस्खा है।

5. शीघ्रपतन को ठीक करता है 

जिस व्यक्ति को शीघ्रपतन की समस्या है इस दवा का सेवन करने से शीघ्रपतन जैसी समस्या में  लाभ मिलता है। अगर बेहतर परिणाम चाहिए तो  इसके साथ पुष्पधन्वा रस  एवं  मन्मथ रस का भी सेवन करे।  जिन पुरुषों को उत्तेजना नहीं है उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।

6. शारीरिक कमजोरी

किसी भी कारण से अगर शारीरिक कमजोरी है शरीर में आप बल अनुभव नहीं कर रहे हैं तो इस औषधि का नियमित सेवन करके आप अपने शारीरिक बल और मर्दाना ताकत को बढ़ा सकते हैं।

7. वजन को सामान्य करता है 

अगर आपका वजन कम है तो वजन को बढ़ाने में यह फायदा करती है।

अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो वजन को कम करने में फायदा करेगी तो एक तरह से आपका वजन मेंटेन करने में झंडू विगोरेक्स काफी ज्यादा फायदा करती है क्योंकि इसमें जो जड़ी बूटियां डाली गई है, वह आपका वज़न नहीं बढ़ाती और पेट को कम करने का भी फायदा देती है।

8. स्वप्नदोष

अगर किसी को स्वप्नदोष की समस्या है तो इस औषधि के साथ में चंद्रप्रभा वटी और आंवला रस का सेवन करके स्वप्नदोष को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। अगर आपको इस औषधि  के साथ भी लाभ नहीं मिल रहा है तो चिकित्सक के परामर्श के अनुसार आप इसका सेवन कर सकते हैं।

वैसे गोल्ड भस्म, स्वर्ण भस्म, शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मुसली इन औषधियों के संयोग  से निर्मित औषधि अपने आप में यौन से संबंधित रोगियों के लिए असाधारण काम करती है।

9. थकावट को दूर करता है :

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजमी है। ऐसे में हम कमजोर से हो जाते है। आप थकावट और कमजोरी को दूर करने के लिए Zandu Vigorex का प्रयोग कर सकते है।

अभी आपने  झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल के फायदे (Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi) के बारे में जाना अब हम इसके सेवन विधि के बारे में  जानते है:-

Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi

सेवन विधि (Zandu Vigorex Gold Capsule Uses)

झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल को  सुबह शाम एक गोली रात में और  एक गोली सुबह खाने के बाद दूध-मलाई या  गर्म पानी के साथ आप इसका सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक औषधियों में एक विशिष्ट बात होती है यह आपका स्थाई लाभ देगा इसलिए किसी भी तरह की घबराने वाली  की बात नहीं है आप कुछ दिन इसका नियमित सेवन करके और  अपने आहार विहार को सात्विक रखें आप लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़िए – लाइकोपोडियम 30 यकृत, मूत्र, यौन और पाचन विकारों के लिए अचूक होम्योपैथिक दवा 

झंडू विगोरेक्स गोल्ड कैप्सूल के मुख्य घटक ( जड़ी-बूटी ):-

सफेद मूसली :-  सफेद मूसली  एक ऐसी बलवर्धक जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग  मुख्य रूप से  यौन शक्ति  में वृद्धि करने के लिए किया जाता है।

हालाँकि इसके लाभ यौन शक्ति  में वृद्धि करने के लिए  तक ही सीमित नहीं है बल्कि अन्य रोगों  जैसे  यह मूत्र सम्बंधित रोग, गठिया, सायटिका,  डायबिटीज, आदि बीमारियों को दूर करने में भी उपयोगी है।

अश्वगंधा :- अश्वंगंधा को आयुवेद में बलवर्धक रसायन  के रूप में वर्णित किया गया है।

हमारे शरीर के अन्दर सप्त धातुओ को जिसे रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा,  शुक्र के नाम से जाना जाता है इन सप्त धातुओ को पोषक तत्व के रूप में अश्वगंधा का प्रभाव पड़ता है।

शिलाजीत :- शिलाजीत अपने आप में सम्पूर्ण औषधि के रूप में जानी जाती है। इस रसायन को त्रिदोष नाशक भी कहा जाता है।

वात पित कफ अगर मनुष्य के शारीर में सम भाग में स्थित हो तो मनुष्य पूर्ण रूप  स्वस्थ रहता है। शिलाजीत का यही विशिष्ट  प्रभाव है कि मनुष्य के शरीर के त्रिदोष को संभाग में स्थित रखने में बड़ा सहायक है।

कौंच बीज:- कौंच के बीज में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट,  एंटी-पैरासिटिक और  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते  है। कौंच के बीज में अन्य पोषक तत्व जैसे सोडियम, आयरन, जिंक, कॉपर, फास्फोरस, मैग्नीशियम  प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, आदि भी मौजूद होते हैं।

जिससे यह शरीर को बलवर्धक बनाता हैं, जिससे शरीर उर्जावान हो जाता  है। कौंच के बीज सेक्स पावर स्टैमिना को बढ़ाता है

स्वर्ण भस्म :- स्वर्ण भस्म अपने आप में आयुर्वेद कि विशिष्ट और असाधारण औषधि है। यह किसी भी दवा में एक नियत अनुपात में मिलकर उस दवा से  होने वाले लाभ को कई गुना बढ़ा देता है।

स्‍वर्ण भस्‍म युक्‍त दवा स्‍मृति, एकाग्रता,और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करती है।  यह शारीरिक क्रियाओं की क्षमता को बढ़ाता है और असाध्य रोगों  के उपचार के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

यशद भस्म:- यशद भस्म  को विभिन्न विकारों, जैसे मधुमेह, खांसी, अल्सर, अवसाद, रक्ताल्पता, नेत्र संबंधी समस्याओं आदि में उपयोग किया जाता है । रसशास्त्र के अनुसार मधुमेह के उपचार के रूप में यशद भस्म बड़ा लाभकारी हैं।

गोक्षुरादि:- गोक्षुरादी के सेवन से मूत्रकृच्छ (रुक -रुक कर पेशाब आना ) प्रमेह ,प्रदर रोग ,वातरक्त ,शुक्रदोष, मूत्राघात ,पथरी तथा मूत्राशय के समस्त विकारों में लाभकारी परिणाम होता है |

इस दवा का असर मूत्राशय और मूत्रनली तथा वीर्यवाहिनी शिराओं से सम्बंधित रोगों पर ज्यादा होता है |

शतावरी:-  इसमें एंटीऑक्सिडेंट और ग्लूटाथियोन नामक तत्व पाया जाता हैं जो त्वचा को चमकदार एवं निखरा हुआ बनाते है   जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक देत है। ये शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार है।

इसे रोजाना  दूध के साथ लेने से मसल्स स्ट्रांग होते हैं और शरीर का विकास सही से होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है।

सावधानीयां  

1.  यदि आप कब्ज के रोगी हैं तो कब्ज के लिए त्रिफला या पंचसकार चूर्ण या कल्याणी चूर्ण का सेवन करें क्योकि कब्ज होने पर यह दवा प्रभावी नहीं है ।

2. हाई बीपी और हृदय रोग से ग्रसित रोगी  इस औषधि को एक कुशल चिकित्सक के परामर्श के अनुसार सेवन करे।

3. एलर्जी के रोगी को भी इस औषधि के सेवन से पूर्व  एक कुशल चिकित्सक से परामर्श ले लेना चाहिए क्युकी इस दवा को खाने से शरीर में गर्मी बढती है ।

परामर्श (Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi)

आहार विहार को सात्विक रखे क्योकि  आहार विहार आपका जितना सात्विक होगा आपका वीर्य उतना ही गाढ़ा और अधिक होगा।  शरीर में जितनी वीर्य  की मात्रा बढ़ती है उतना ही अधिकार सेक्स का आनंद ले सकते हैं।

बहुत ज्यादा मांस मदिरा का सेवन करने से धूम्रपान करने से वीर्य का नाश हो जाता है इस औषधि का सेवन करते समय भोजन को सात्विक रखें।

Disclaimer :-

Zandu Vigorex Gold Capsule Benefits in Hindi- इस लेख में बताई गयी औषधियों, विधियों, और तरीको के सत्यता कि पुष्टि jivanjio.com नहीं करता है, यह लेख बस जानकारी के लिए है।

Similar Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *